Total Pageviews

Saturday, September 15, 2012

पोषण आहार तथा पोषक तत्वों की आधारभूत जानकारी

मानव जीवन की तीन महत्वपूर्ण एवं आधारभूत आवश्यकता भोजन, कपड़ा, तथा घर है। इन तीनों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भोजन है जिसके बिना जीवन संभव नहीं है।

औषधि (दवाई) तथा   श्वाँस  के अतिरिक्त  ग्राह्य वस्तु  जिसके  सेवन से शरीर को पौष्टिक तत्व तथा ऊर्जा मिलती है, भूख मिटती है एवं शरीर पुष्ट एवं स्वस्थ बनता है तथा शरीर का निर्माण होता है, को भोजन कहते है। पीने  योग्य जल को भोजन का भाग ही माना जाता है।
भोजन के कार्य क्या है
1.      भोजन से शरीर को ऊर्जा मिलती है, जिसका उपयोग दैनिक कार्य के संपादन में होता है।
2.      भोजन के द्वारा शरीर को पौष्टिक तत्व प्राप्त होते है, जो शरीर को पुष्ट बनाते है तथा सुरक्षा करते है।
3.      भोजन की मात्रा भूख मिटाती है।
4.      जल के सेवन से घुलनशील पौष्टिक तत्व का शरीर द्वारा उपयोग संभव होता है।
5.      जल के उपयोग से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है।
6.      जल, अषुद्ध तथा अनावष्यक तत्वों के त्याग के द्वारा शारीरिक तंत्र की शुद्धि करता है।
भोजन के पोषक तत्व:
भोजन के पोषक तत्व पाँच प्रकार के होते है जो कि तीन श्रेणियों में विभक्त है। यह निम्नलिखित है: 
इन तत्वों की कमी के कारण शरीर अस्वस्थ हो सकता है अथवा शारीरिक, बौद्धिक अथवा मानसिक विकास बधित (रूक) सकता है। ऐसे तत्व जो भोजन के द्वारा शरीर को ऊर्जा तथा सुरक्षा मिलती है एवं शरीर का निर्माण होता है।
1.      शरीर को ऊर्जा प्रदान करने वाले पौष्टिक तत्व: शरीर को ऊर्जा प्रदान करने वाले पौष्टिक तत्व है कार्बोज़ ( कार्बोहाइड्रेट) एवं वसा।
2.      शरीर का निर्माण करने वाला पौष्टिक तत्व: शरीर का निर्माण करने वाला पौष्टिक तत्व प्रोटीन है।
3.      शरीर को सुरक्षा प्रदान करने वाले पौष्टिक तत्व: शरीर को सुरक्षा प्रदान करने वाले दो पौष्टिक तत्व है: यह है विटामिन एवं खनिज लवण ।
अन्य महत्वपूर्ण तत्व :
उपरोक्त पाँच  पौष्टिक तत्वों के अतिरिक्त दो अन्य तत्व की आवश्यकता भी शरीर को होती है जो कि अत्यधिक महत्वपूर्ण क्रियाशील तत्व है किन्तु यह दोनों तत्व पोषक तत्व की श्रेणी में नहीं रखें जाते है। यह हैं जल एवं रेशा।

Thank You for writing. Please keep in touch. Avtar Meher Baba Ki Jai Dr. Chandrajiit Singh

No comments:

Post a Comment